बांग्लादेश वायुसेना के पूर्व अधिकारी केएम तौसीफ सौरी का शव 28 अक्टूबर 2026 को ढाका की तुराग नदी में मिला। उनकी मौत की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
परिवार ने केएम तौसीफ सौरी की हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट होगी।
परिवार ने जताया हत्या का शक
सौरी को सितंबर 2024 में वायुसेना की सेवा से हटा दिया गया था। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत जाने का वीडियो बनाया था और जुलाई 2026 में एक पॉडकास्ट में भी हिस्सा लिया था।
बांग्लादेश के अखबार अमर देश ने सौरी पर भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ से जुड़े होने का आरोप लगाया था। हालांकि, सैन्य जनसंपर्क निदेशालय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।









पाठकों की राय