इजराइल संसद नेसेट की 120 सीटों के लिए आए चुनाव परिणामों में बेंजामिन नेतन्याहू की पार्टी लिकुड को 27 सीटें मिली हैं। नेतन्याहू के गठबंधन को कुल 53 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए 61 सांसदों का समर्थन आवश्यक है।
गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी खेमे को चुनाव में 48 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, इजराइल की अरब पार्टियों को कुल 19 सीटें मिली हैं, जिनमें जॉइंट लिस्ट को 11 और राअम को 8 सीटें शामिल हैं।
स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद अब यह देखना बाकी है कि क्या नेतन्याहू विपक्षी दलों या सांसदों का समर्थन जुटाकर 61 सीटों का बहुमत हासिल कर पाएंगे। नई सरकार के गठन तक बेंजामिन नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में काम कर सकते हैं।









पाठकों की राय