इजराइल में आम चुनाव के बाद 90 प्रतिशत से अधिक वोटों की गिनती पूरी होने के बावजूद किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इजराइली संसद में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए न्यूनतम 61 सीटों की आवश्यकता होती है।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विपक्षी नेता गादी आइजनकोट दोनों के गठबंधन बहुमत के आंकड़े से दूर हैं। वर्तमान में विपक्षी गठबंधन के पास 48 सीटें हैं, जबकि अरब पार्टियों के पास 19 सीटें हैं।

राष्ट्रपति करेंगे नेताओं से बातचीत

चुनाव परिणामों के बाद राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग विभिन्न पार्टियों के नेताओं से बातचीत करेंगे और सरकार बनाने के लिए किसी एक नेता को आमंत्रित करेंगे।