स्पेन में बुधवार को दो हाईस्पीड ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार रेल सुरक्षा सिस्टम में खराबी के कारण यह टक्कर हुई, हालांकि इसकी असली वजह की पुष्टि जांच के बाद होगी। इस साल स्पेन में यह दूसरा बड़ा रेल हादसा है जिसमें मौतें हुई हैं।

राजधानी मैड्रिड में प्रदर्शन

हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते के इस्तीफे की मांग की है।

प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने इस रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराने का भरोसा दिया है।