स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार को एक भीषण ट्रेन दुर्घटना में 39 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सरकारी ट्रेन 'Renfe AVE 2080' और प्राइवेट ट्रेन 'Iryo 6076' के बीच हुआ, जब एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी।

इस टक्कर के कारण ट्रेनों के कई डिब्बे पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए। इस गंभीर दुर्घटना के चलते मैड्रिड को दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली मुख्य रेल लाइन को आगामी आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।

देश के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने इस रेल हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा किस वजह से हुआ। अधिकारियों के अनुसार, सिग्नल सिस्टम में खराबी थी या ड्राइवर ब्रेक लगाने में चूका, इसकी जांच जारी है और रेनफे ट्रेन का ड्राइवर अभी लापता बताया जा रहा है।