गायक नील यंग ने डोनाल्ड ट्रम्प की पॉलिटिकल एक्शन कमेटी ट्रम्प 47 कमेटी इंक. पर मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा अमेरिका के वर्जीनिया राज्य में दर्ज किया गया है, जिसमें 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 95.10 करोड़ रुपए की राशि का दावा किया गया है।
मुकदमे के अनुसार, 12 अक्टूबर को ओहायो के यंग्सटाउन में एक चुनावी रैली के दौरान बिना अनुमति के उनका गाना ‘रॉकिन इन द फ्री वर्ल्ड’ बजाया गया था।
इससे पहले भी नील यंग ने साल 2020 में इसी गाने के अनधिकृत इस्तेमाल को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प पर केस दर्ज कराया था। समझौते की शर्तों के कथित उल्लंघन के मामलों में अदालत का अंतिम निर्णय अभी आना बाकी है।












पाठकों की राय