ब्राजील के राजनेता फ्लावियो बोल्सोनारो अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ 28 अक्टूबर 2026 को मियामी, अमेरिका पहुंचे। वे ब्राजील से अर्जेंटीना और इक्वाडोर के रास्ते अमेरिका आए हैं।

यात्रा के लिए फ्लावियो ने इटली के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में वे 44 लाख वोटों से पराजित हुए थे।

फ्लावियो पर दर्ज हैं भ्रष्टाचार के मामले

फ्लावियो के खिलाफ वर्तमान में भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों की जांच चल रही है।

ट्रम्प प्रशासन ने उनके परिवार को अमेरिका में एक साल तक रहने के लिए ह्यूमैनिटेरियन पैरोल प्रदान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा इस मदद का दावा न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर आधारित है।