अमेरिका के अटलांटा शहर में G20 देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से शुरू हुई है। इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कर रहे हैं। यूरोपीय देशों द्वारा रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ फोटो खिंचवाने से इनकार करने के कारण इस बैठक का ग्रुप फोटो सेशन रद्द कर दिया गया।
जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वाडेफुल और ब्रिटेन के विदेश मंत्री एड मिलिबैंड ने रूस के साथ तस्वीर न खिंचवाने की बात कही। इस दो दिवसीय G20 बैठक में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हुए हैं।
भारतीय विदेश मंत्री का बयान
बैठक के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों का हल कूटनीति से निकालने और सप्लाई चैन की सुरक्षा पर जोर दिया।
अगले महीने अमेरिका के फ्लोरिडा में G20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक होगी। इस आगामी बैठक की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प करेंगे।









पाठकों की राय