चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अब झारखंड के मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में चार नवंबर तक रांची समेत विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
इन जिलों में होगी बारिश
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद जिलों में बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि तूफान का प्रभाव कम होने के बाद पांच नवंबर से आसमान साफ हो सकता है। इसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है तथा पंद्रह नवंबर के बाद ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।









पाठकों की राय