मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में आठ नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इसके अनुसार अगले छह दिन तक राज्य में किसी प्रकार की बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के कई शहरों में रात के समय ठंड का असर सामान्य से कम रह सकता है।

विभिन्न शहरों में दर्ज हुआ तापमान

विभिन्न क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मंडी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इसके अलावा सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं कांगड़ा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।