मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। मनाली का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।
इसके अलावा शिमला का तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस, सोलन का 10.0 डिग्री सेल्सियस और कुफरी का तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सभी आंकड़े सामान्य से अधिक हैं।
बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
अक्टूबर से नवंबर के बीच विंटर सीजन के दौरान सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 3 से 7 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इस दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।









पाठकों की राय