उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर मुस्कुरा इलाके की है, जहां रविवार दोपहर आरोपी ने बच्ची को घर के बाहर से उठाया था।
अरहर के खेत में ले जाकर रेप करने के बाद आरोपी ने पैजामी से गला कसकर बच्ची की हत्या कर दी थी। पुलिस ने रविवार शाम को ही आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया था।
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
सोमवार सुबह करीब छह बजे पुलिस आरोपी को सबूत जुटाने के लिए घटनास्थल पर ले जा रही थी। मुस्कुरा इलाके के पावर हाउस के पीछे आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी हीरालाल के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की पुष्टि की है।









पाठकों की राय