पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में 2 नवंबर को जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष रहे। इस कार्यक्रम में वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
वर्तमान और पूर्व विधायक हुए शामिल
सम्मेलन में शामिल होने वाले वर्तमान विधायकों की संख्या 57 और पूर्व विधायकों की संख्या 176 रही। इसके अलावा, 4 पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और 2 पूर्व उपाध्यक्ष भी इसमें शामिल हुए।
कार्यक्रम में सात बार विधायक रह चुके नेता डॉ. रघुवीर सिंह कादियान और अनिल विज ने शिरकत की। वहीं, छह बार विधायक रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रो. संपत सिंह भी सम्मेलन में मौजूद रहे।









पाठकों की राय