जापान के मी प्रांत के तट के पास रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई।
मौसम विज्ञान एजेंसी और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र समुद्र में 352 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
सुनामी का अलर्ट नहीं
भूकंप के बाद किसी भी तरह के सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना में किसी के भी घायल होने या जान-माल के बड़े नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।








पाठकों की राय