दिवाली के मौके पर बाजार और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर विभिन्न ऑफर्स उपलब्ध हैं। त्योहारी खरीदारी के दौरान पैसों के प्रबंधन के लिए फाइनेंशियल एडवाइजर जितेंद्र सोलंकी ने कुछ जरूरी बातें बताई हैं।
बजट तय करने और लिस्ट बनाने के नियम
त्योहारी खरीदारी के लिए सबसे पहले बजट तय करना और सामान की लिस्ट बनाना जरूरी है। खरीदारी की लिस्ट बनाते समय जरूरी सामान, जरूरत की चीजें और सिर्फ अच्छा लगने वाली वस्तुओं के नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
पुराने उपकरणों को तुरंत बदलने के बजाय उनकी सर्विस कराना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इससे त्योहारी सीजन में अतिरिक्त खर्च से बचा जा सकता है।









पाठकों की राय