जेरोस्टोमिया यानी ड्राई माउथ एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें मुंह में पर्याप्त लार यानी सलािवा नहीं बनती है या मुंह सूखने का अहसास होता है। लार का निर्माण सैलिवरी ग्लैंड्स यानी लार बनाने वाली ग्रंथियों में होता है।
जयपुर के अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. रोहित शर्मा ने ड्राई माउथ के संबंध में यह जानकारी दी है।
ड्राई माउथ के मुख्य कारण
ड्राई माउथ के सामान्य कारणों में कुछ खास दवाओं का साइड इफेक्ट, शरीर में पानी की कमी और सोते समय मुंह से सांस लेना शामिल हैं।
इसके अलावा डायबीटीज, थायरॉइड और स्जोग्रेन सिंड्रोम जैसी ऑटोइम्यून बीमारियों में भी मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। हालांकि, हर थायरॉइड मरीज में मुंह सूखने की समस्या होना आवश्यक नहीं है।









पाठकों की राय