बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की पुष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान वर्तमान में चेन्नई से 420 किलोमीटर और विशाखापत्तनम से लगभग 660 किलोमीटर दूर है।

यह चक्रवाती तूफान 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच पहुंचेगा। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि 2 नवंबर की सुबह तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवात का रूप ले सकता है।

तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया

तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित अन्य तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। इस तूफान का असर देश के कुल 10 राज्यों पर पड़ने की संभावना है।

साउथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इससे पहले 26 अक्टूबर को चक्रवात 'अर्नब' आंध्र प्रदेश के तट से टकरा चुका है।