हरियाणा के पिहोवा में बस स्टैंड के पास स्थित अशोक जूस कॉर्नर पर शनिवार शाम छह बजे एक अप्रिय घटना सामने आई। गढ़ी सिंघा गांव के निवासी मनजीत सिंह जब दुकान पर जूस पी रहे थे, तब पांच से छह फीट लंबा और करीब दस किलो वजनी अजगर उनके पैर पर चढ़ गया।

अचानक अजगर को देखकर दुकान पर अफरातफरी मच गई। हालांकि, दुकान के वर्करों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिल खोदकर और कपड़ा डालकर अजगर को काबू में कर लिया।

वर्करों ने खुद किया अजगर का रेस्क्यू

वन विभाग या पेशेवर स्नेक कैचर को सूचना दिए बिना वर्करों ने खुद ही अजगर का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे पकड़कर दुकान से बाहर ड्रेन की पटरी के पास छोड़ दिया गया। इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई सूचना नहीं है।