झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026 का आयोजन 31 अक्टूबर 2026 को राज्यभर में संपन्न हुआ। इस परीक्षा के लिए राज्य के 24 जिलों में कुल 986 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परीक्षा के लिए कुल 5,65,916 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से कुल 4,85,243 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 80,673 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही राज्यभर में कुल उपस्थिति 85.75 प्रतिशत दर्ज की गई।
कुल उपस्थिति और आंकड़े
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। लेवल-II यानी कक्षा 6 से 8 के लिए पहली पाली की परीक्षा हुई, जिसमें 3,13,098 अभ्यर्थी शामिल हुए और इसकी उपस्थिति 84.69 प्रतिशत रही।
लेवल-I यानी कक्षा 1 से 5 के लिए दूसरी पाली की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 1,72,145 अभ्यर्थी शामिल हुए और इस पाली की कुल उपस्थिति 87.73 प्रतिशत दर्ज की गई।









पाठकों की राय