नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। बर्थडे पार्टी में डांस करने के बहाने दो युवतियों को बुलाया गया था।

पीड़िता के अनुसार घटना के समय कमरे में कुल सात युवक मौजूद थे, जिनमें से दो युवकों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलने के बाद सदर डीएसपी-1 अमरनाथ और लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों महिला डांसरों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

फोरेंसिक साइंस लैब यानी एफएसएल टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से घटनास्थल का मुआयना कर वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने अभी कैमरे के सामने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।