दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की तरफ से एसआईआर के विरोध में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी शिरकत की और मंच से तीखा संबोधन दिया।

रैली में कुल 19 पार्टियों के नेता शामिल हुए और विपक्ष का मार्च मिंटो जंक्शन से रामलीला मैदान तक निकाला गया। इस दौरान अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा 1 करोड़ 27 लाख वोट काटे गए हैं।

अमित शाह के बयान पर पलटवार

सपा प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंगद का पैर वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अब टिकने के लिए जमीन ही नहीं बची है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों की विदाई तय है।