भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 क्रिकेट सीरीज 3-2 से अपने नाम कर ली है। श्रृंखला के अंतिम मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 7 विकेट से हराया।

हैमिल्टन में खेले गए पांचवें टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 192 रन का लक्ष्य 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल किया। इससे पहले भारतीय टीम ने 15 घंटे की लंबी फ्लाइट और केवल एक अभ्यास सत्र के बाद श्रृंखला का पहला मुकाबला जीता था।

ग्लेन फिलिप्स बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

शानदार प्रदर्शन के लिए न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में कुल 341 रन बनाए।