ईरानी विदेश मंत्रालय ने रविवार को ब्रिटेन की नौसेना और वायुसेना को आतंकी संगठन घोषित किया है। इसके साथ ही ईरान ने ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI6 को दुश्मन समूह के रूप में नामित किया है।

यह कदम ब्रिटेन द्वारा 13 जुलाई को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स को आतंकी संगठन घोषित किए जाने के बाद उठाया गया है।

अमेरिका को चेतावनी और बातचीत की कोशिशें

घटनाक्रम के बीच ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमिनिया ने अमेरिका को चेतावनी दी है। इस बीच कतर के माध्यम से ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शर्तें पूरी होने पर होर्मुज स्ट्रेट खोलने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिका द्वारा चार नवंबर को ईरान पर फिर हमला करने का दावा किया गया है।