ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने शनिवार को ईरानी सेना के वरिष्ठ कमांडरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अमेरिका और इजराइल को कड़ी चेतावनी देते हुए सेना को उनके सैन्य ठिकानों की नई टारगेट लिस्ट बनाने का आदेश दिया।
दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी हमले की आशंका से इनकार नहीं किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ईरान को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का एक पत्र मिला है।
विदेश मंत्री का बयान और अमेरिकी पत्र
इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अटलांटा में आयोजित G20 प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस पूरे घटनाक्रम पर अपना बयान दिया। हालांकि, आगे की बातचीत आमने-सामने होगी या मध्यस्थों के जरिए, यह ईरान की शर्तें पूरी होने पर निर्भर करता है।









पाठकों की राय