इजराइल में एक बार फिर से सीधे प्रधानमंत्री चुनने की पुरानी व्यवस्था को वापस लाने पर विचार चल रहा है। टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है और इसे संसद में पेश भी नहीं किया गया है।

इजराइल की संसद में कुल 120 सीटें हैं और सरकार गठन के लिए कम से कम 61 सांसदों का समर्थन अनिवार्य होता है। हाल ही में 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के समर्थन वाले दलों को 53 सीटें हासिल हुई थीं।

इसी चुनाव में विपक्षी गठबंधन को 48 सीटें और अरब पार्टियों के खाते में 19 सीटें गईं। इन परिणामों के बाद राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है।

संसद के शपथ ग्रहण की उम्मीद

मौजूदा घटनाक्रम के बीच टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को नई संसद के सभी 120 सांसदों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि इजराइल में इससे पहले 1996, 1999 और 2001 में देश के प्रधानमंत्री पद के लिए अलग से चुनाव कराए जा चुके हैं।