बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 31 अक्टूबर 2026 को विपक्षी नेता नाहिद इस्लाम ने एक रैली के दौरान गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बांग्लादेश में भारत को ट्रांजिट कॉरिडोर देने की तैयारी कर रही है।

इस बीच प्रदर्शनकारियों ने देश में बढ़ती महंगाई, बिजली संकट और पेट्रोल-डीजल व गैस की कमी का हवाला दिया। इसके चलते उन्होंने गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

सरकार और मंत्रियों के खिलाफ विरोध

दूसरी ओर, बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान के 26 से 29 अक्टूबर तक हुए जापान दौरे में भारत को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी।

उल्लेखनीय है कि भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल समझौता 12 दिसंबर 1996 को 30 साल के लिए हुआ था, जो आगामी 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होने वाला है।