अमेरिका की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा वॉल स्ट्रीट जर्नल और रूपर्ट मर्डॉक के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा स्थायी तौर पर खारिज कर दिया है। मियामी के जज डैरिन गेल्स ने यह फैसला सुनाया।
अखबार की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 2003 में जेफरी एपस्टीन के 50वें जन्मदिन के एल्बम में ट्रम्प के नाम की एक चिट्ठी मिली थी।
सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प यह साबित करने में असफल रहे कि अखबार ने जानबूझकर दुर्भावना के साथ यह खबर प्रकाशित की थी।
जेफरी एपस्टीन को साल 2008 में दोषी ठहराया गया था और 2019 में उसकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में दोषी करार दिया गया था जो फिलहाल 20 साल की सजा काट रही है।









पाठकों की राय