दिवाली के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग में विभिन्न प्रकार के छूट और कैशबैक के ऑफर्स दिए जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग सक्रिय हो जाते हैं और लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं।

साइबर ठग फर्जी शॉपिंग वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापनों और लिंक्स के माध्यम से भी ठगी की जाती है।

फर्जी लिंक्स और यूपीआई से धोखाधड़ी

धोखाधड़ी के लिए फर्जी क्यूआर कोड और यूपीआई पेमेंट रिक्वेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही फर्जी कैशबैक, रिवॉर्ड और डिलीवरी मैसेज भेजकर लोगों की वित्तीय जानकारी चुराई जाती है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में साइबर सिक्योरिटी एडवाइजर राहुल मिश्रा ने इन मामलों में सुरक्षा सावधानियां बरतने की सलाह दी है।