ओपनएआई ने शुक्रवार को घोषणा की कि चैटजीपीटी पर हथियारों और सुरक्षा प्रणालियों से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाएगा। कंपनी के नए नियमों के तहत लगातार हिंसा या नुकसान पहुँचाने वाली बातों पर चैटबॉट चैट सेशन को अपने-आप बंद कर देगा।
इसके अलावा, बार-बार हिंसक बातें दोहराने पर यूजर का अकाउंट अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। अतीत में हुए जनसंहारों की विस्तृत जानकारी और उनमें इस्तेमाल हथियारों के प्रकार पर भी रोक लगाई गई है।
किशोर यूजर्स और सुरक्षा रिपोर्ट
ओपनएआई की रिपोर्ट के अनुसार किशोर यूजर रोजाना औसतन 15 मिनट से भी कम समय चैटजीपीटी पर बिताते हैं। वहीं, कॉमन सेंस मीडिया की रिपोर्ट में सामने आया था कि चैटजीपीटी का टीन वर्जन आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुँचाने जैसी चर्चाओं के दौरान माता-पिता को समय पर अलर्ट भेजने में नाकाम रहा था।
कंपनी के अनुसार ये नए सेफ्टी फीचर्स अगले कुछ हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किए जाएंगे।








पाठकों की राय