उद्योगपति एलन मस्क ने अमेरिकी राजनीति को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि यदि 2028 में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत होती है, तो अमेरिका में लोकतंत्र समाप्त हो सकता है।

मस्क ने आगामी 3 नवंबर 2026 के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। अमेरिका में होने वाले इन मिडटर्म चुनावों में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की 435 और सीनेट की 35 सीटों पर वोटिंग होगी।

मिडटर्म चुनाव और रिपब्लिकन समर्थन

अपने दावों के समर्थन में मस्क ने कहा है कि डेमोक्रेट्स वॉशिंगटन डीसी और प्यूर्टो रिको को नया राज्य का दर्जा दे सकते हैं। इसके साथ ही अवैध प्रवासियों को कानूनी दर्जा देने और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने की संभावना भी जताई गई है।

चुनाव से जुड़े खर्चों को लेकर जानकारी सामने आई है कि एलन मस्क रिपब्लिकन उम्मीदवारों के प्रचार पर करीब ₹4200 करोड़ खर्च कर चुके हैं। हालांकि, मस्क के इन राजनीतिक दावों को लेकर स्वतंत्र रूप से सत्यापन नहीं किया गया है।