कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने 74वें स्थापना दिवस पर वॉट्सएप सर्विसेज और डिएक्टिव ईपीएफ खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने इन नई सुविधाओं की घोषणा की है।
शुरू की गई नई व्यवस्था के तहत अब वॉट्सएप के जरिए पीएफ बैलेंस, पिछले पांच लेनदेन और पासबुक की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा 1,000 रुपए तक की राशि वाले आधार वेरीफाइड डिएक्टिव ईपीएफ खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट किया जाएगा।
किन खातों को मिलेगा लाभ
इस ऑटोमैटिक सेटलमेंट से लगभग 1 लाख खाताधारकों को फायदा मिलने की उम्मीद है और कुल 5 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। EPFO के पास वर्तमान में 8 करोड़ से ज्यादा सदस्यों का कुल 32 लाख करोड़ रुपए का कॉर्पस मौजूद है।
नियमों के अनुसार लगातार 36 महीनों तक योगदान न आने पर ईपीएफ खातों को इनऑपरेटिव यानी डिएक्टिव माना जाता है। इन नई सुविधाओं से सदस्यों को अपने खातों की जानकारी पाने में आसानी होगी।









पाठकों की राय