विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने अक्टूबर महीने में भारतीय इक्विटी बाजार से 34,843 करोड़ रुपये की निकासी की है। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CDSL) के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।
इससे पहले सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से 35,861 करोड़ रुपये निकाले थे। वर्ष 2026 में अब तक भारतीय इक्विटी बाजार से FPIs का कुल आउटफ्लो 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में हुई खरीदारी
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते यानी 26 से 30 अक्टूबर के दौरान विदेशी निवेशकों ने बाजार में 6,300 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश भी किया था। हालांकि, एक हफ्ते की इस खरीदारी को ट्रेंड में स्थायी बदलाव नहीं माना जा सकता है।
इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाजार में स्थिरता बनाए रखी। FPIs ने जहां एक ओर लार्ज-कैप फाइनेंशियल शेयरों में बिकवाली की, वहीं दूसरी ओर फार्मास्युटिकल, हेल्थकेयर और डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियों के शेयरों में खरीदारी की।









पाठकों की राय