करौली जिले के हिंडौन में नई मंडी थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी ही आठ महीने की बेटी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

खेड़े का पुरा निवासी रामदेव जाटव ने 28 अक्टूबर को अपनी बेटी ऋषिका की हत्या की थी। इसके बाद आरोपी पिता ने अपने चचेरे भाइयों समरवीर, हीरालाल, दीनदयाल और श्रीराम के खिलाफ हत्या की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

झूठा मामला दर्ज कराया

पुलिस पूछताछ में आरोपी रामदेव ने बेटी को जमीन पर पटककर मारने की बात स्वीकार कर ली है। थाना प्रभारी नरेश पोसवाल ने इस मामले का खुलासा किया है।