हरियाणा के पंचकूला स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक छात्र ने केजी की छात्रा पर क्लासरूम में हमला कर दिया। आरोपी छात्र तीसरी कक्षा में पढ़ता है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र ने बच्ची द्वारा पागल कहे जाने पर उसके साथ मारपीट की। इस हमले में बच्ची की नाक की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल बच्ची होश में है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
एफआईआर दर्ज और ऑब्जर्वेशन होम भेजा
इस मामले में 31 अक्टूबर को आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने बच्चे को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है।
दूसरी ओर, बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि घटना के समय क्लासरूम में ताला लगा हुआ था और करीब दो घंटे तक बच्ची वहीं पड़ी रही। उन्होंने स्कूल शिक्षकों पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है, जिसकी जांच के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की गई है।









पाठकों की राय