अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय देशों ने संभावित खतरों को देखते हुए आपातकालीन राशन और सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। ब्रिटेन सरकार ने 22 अक्टूबर को 'बी रेडी' कैंपेन शुरू किया है, जिसके तहत नागरिकों से तीन दिन का राशन स्टोर करने को कहा गया है। ब्रिटेन के डिफेंस सेक्रेटरी वेस स्ट्रीटिंग ने दुश्मन के हमलों से इन्फ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचने की बात कही है।
सैन्य बेस और आपातकालीन सिस्टम
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 30 सितंबर को 'फोर्ट्रेस' योजना लॉन्च की है। इसके तहत सैन्य बेस 90 दिन तक बिना बाहरी मदद के काम करेंगे। इसके अलावा अमेरिका 17 नवंबर को अपने इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का पूरे देश में परीक्षण करेगा। जापान सरकार ने भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की तैयारी के लिए तीन से सात दिन का खाना और पानी स्टोर करने को कहा है।
दूसरी ओर, साइबर हमलों और तकनीकी खामियों के कारण भी कई कदम उठाए गए हैं। ब्रिटेन, नीदरलैंड्स, फिनलैंड और फ्रांस में पीएचपी प्रोग्रामिंग भाषा में सुरक्षा खामी के कारण 32 ऑनलाइन सरकारी वेबसाइट बंद करनी पड़ीं। फ्रांस में 12 अक्टूबर को हैकर्स ने सुपरमार्केट के फ्रीजर का तापमान बढ़ाकर 50 डिग्री सेल्सियस कर दिया था।









पाठकों की राय