उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का आज आखिरी दिन है। यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 1372 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है।
परीक्षा के लिए कुल 35.41 लाख उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं, और अंतिम दिन करीब 11.80 लाख कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले सुरक्षा और चेकिंग के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चेकिंग
विभिन्न जिलों में केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े उपाय देखे गए। हाथरस में लड़कियों के बाल खुलवाकर चेकिंग की गई और कैंची से कलावा काटा गया। अलीगढ़ में परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले पानी की बोतल के स्टिकर हटवाए गए, जबकि कानपुर में लड़कों के जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग की गई।









पाठकों की राय