दिल्ली में आगामी छठ पूजा के त्योहार को लेकर नगर निगम (एमसीडी) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी के हर वार्ड और कॉलोनी के आसपास छठ पूजा के पुख्ता इंतजाम करने की योजना बनाई गई है, जिसके तहत एक हजार से अधिक स्थानों पर कृत्रिम और स्थानीय घाट तैयार किए जा रहे हैं।
दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर अधिकारियों ने पहुंचकर तैयारियों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दक्षिण-पूर्व जोन के उपायुक्त चिमाला शिव गोपाल रेड्डी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
घाटों पर मिलेंगी ये विशेष सुविधाएं
निगम की ओर से तैयार किए जा रहे इन घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए कई तरह की सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इनमें बिजली, जनरेटर, हाईमास्ट और एलईडी लाइट, अस्थायी टेंट, साफ-सफाई, चूना छिड़काव, मोबाइल टॉयलेट और प्राथमिक चिकित्सा बूथ शामिल हैं। इसके अलावा सुरक्षा और सहायता के लिए सिविल डिफेंस वालंटियर्स भी तैनात किए जाएंगे।









पाठकों की राय