महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

ओमान की रॉयल पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर आरोपी को पकड़ा था। इसके बाद भारत सरकार के प्रत्यर्पण प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई की एक टीम मस्कट से उसे भारत लेकर आई है।

रायपुर की स्पेशल कोर्ट में होगी पेशी

इस मामले से जुड़ी छत्तीसगढ़ सरकार की 13 एफआईआर सीबीआई को सौंपी जा चुकी हैं। आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो नवंबर को रायपुर की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।