पंजाब के जालंधर स्थित सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 9वीं हीरो मेन्स एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। टूर्नामेंट के तहत शाम 7 बजे खेले गए मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-2 से हरा दिया।

टूर्नामेंट के अन्य मुकाबले

टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में साउथ कोरिया ने बांग्लादेश को 5-0 के अंतर से शिकस्त दी। वहीं, चीन और जापान के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर ड्रा रहा।

चीन और जापान के बीच यह मैच दोपहर 4:45 बजे शुरू हुआ था। प्रतियोगिता के सभी मैच इसी स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे हैं।