हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 31 अक्टूबर की देर रात भरवाई क्षेत्र में शिव मंदिर के पास दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.462 किलोग्राम चरस और एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्द्रमोहन शर्मा और राहुल के रूप में हुई है। चन्द्रमोहन शर्मा वार्ड नंबर-1 मरवाड़ी तहसील घनारी का रहने वाला है और वह बाइक चला रहा था। वहीं राहुल बबेहड़ तहसील घनारी का निवासी है और बाइक पर पीछे बैठा था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









पाठकों की राय