जेरोस्टोमिया यानी ड्राई माउथ वह चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें मुंह में पर्याप्त लार यानी सलािवा नहीं बनती है और लगातार सूखापन महसूस होता है। अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर के सीनियर कंसल्टेंट इंटरनल मेडिसिन डॉ. रोहित शर्मा ने इस समस्या के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की है।

प्रमुख कारण और बीमारियां

ड्राई माउथ के सामान्य कारणों में शरीर में पानी की कमी होना, कुछ खास दवाओं के साइड इफेक्ट और सोते समय मुंह से सांस लेना शामिल हैं। इसके अलावा डायबिटीज, थायरॉइड और स्जोग्रेन सिंड्रोम जैसी ऑटोइम्यून बीमारियां भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मुंह सूखने का कारण बन सकती हैं।

मुंह में लार की कमी होने से कई तरह की स्वास्थ्य परेशानियां पैदा हो सकती हैं। इससे दांतों में कैविटी की समस्या, मुंह से बदबू आने की दिक्कत और खाने-पीने तथा भोजन निगलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।