अमेरिका के फ्लोरिडा के पाम बीच और क्रेस्टहेवन इलाके में रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लियरजेट 60 (N722BD) नामक इस बिजनेस जेट में कुल नौ लोग सवार थे।

यह विमान टेक्सास के ऑस्टिन से रवाना हुआ था और बहामास जा रहा था। यह दुर्घटनास्थल डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो आवास से लगभग 14.4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विमान हादसे की जांच शुरू

घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि क्रैश होने से पहले विमान बिजली की लाइन से टकराया था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

इस विमान दुर्घटना की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड द्वारा की जा रही है। जांच एजेंसी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।