प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 5 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन की थीम इन्वेस्ट, इनोवेट और इंस्पायर रखी गई है।
इस चार दिवसीय आयोजन में 130 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों और 40 से अधिक मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और ब्रिटेन को कंट्री पार्टनर बनाया गया है।
इसमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश भी हिस्सा लेंगे।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश की कुल स्थापित रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता करीब 299.25 गीगावॉट है। इसमें 171.05 गीगावॉट सोलर एनर्जी, 59.20 गीगावॉट विंड एनर्जी और 52.06 गीगावॉट बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट की क्षमता शामिल है।









पाठकों की राय