प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2026 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने एकता नगर यानी केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने 400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही, अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2A और फेज 2B की आधारशिला रखी जाएगी।

मेट्रो और सड़क विस्तार की आधारशिला

कार्यक्रम के तहत लगभग 2,600 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड को चार लेन से आठ लेन तक अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखी जाएगी।

इसके अलावा, गुजरात में 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखी जाएगी और 361 पूरे हो चुके केंद्रों का उद्घाटन किया जाएगा।

आंगनवाड़ी और कृषि से जुड़ी परियोजनाएं

प्रधानमंत्री लगभग 4,950 करोड़ रुपये की लागत वाली एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड की 521 परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।