जयपुर के आनंद इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में लाइव शो के दौरान सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यहां कॉलेज के एकोना-2026 इंटर-कॉलेजिएट टेक्नो-कल्चरल फेस्ट के दौरान 31 अक्टूबर 2026 को यह घटना हुई।

रात करीब साढ़े आठ बजे लाइव परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस फैन को पकड़कर स्टेज से नीचे उतारा।

सुरक्षाकर्मियों ने नीचे उतारा

इस दौरान सिंगर सुनंदा शर्मा ने सुरक्षाकर्मियों को रोकने के लिए इट्स ओके कहा। इस मामले पर सिंगर सुनंदा शर्मा की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले अप्रैल 2026 में गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में भी इसी तरह की घटना हुई थी।