गायक दिलजीत दोसांझ का बिहार में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है। बिहार प्रशासन ने क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया था, जिसके चलते यह स्थिति बनी।
दूसरी ओर, दिल्ली में होने वाले उनके कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी मिल गई है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट कार्यालय ने 22 अक्टूबर को सुरक्षा कारणों से अर्जी खारिज कर दी थी।
दिल्ली कॉन्सर्ट को कैसे मिली मंजूरी
बाद में दिल्ली पुलिस और आयोजकों के बीच कई बैठकें हुईं। आयोजकों द्वारा एक्शन प्लान पेश किए जाने के बाद अधिकारियों ने कॉन्सर्ट को दूसरी बार में अनुमति दे दी।
इस औरा इंडिया टूर 2026 के तहत चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर में भी कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे।








पाठकों की राय