गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का बिहार में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द हो गया है। यह फैसला प्रशासनिक अनुमति और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी न मिलने के कारण लिया गया।

दिल्ली में मिली थी अनुमति

इससे पहले दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस कार्यालय ने 22 अक्टूबर को सुरक्षा कारणों और त्योहारों के सीजन का हवाला देते हुए कॉन्सर्ट की अर्जी खारिज कर दी थी। हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों और आयोजकों के बीच बैठकों और विस्तृत एक्शन प्लान पेश किए जाने के बाद दिल्ली कॉन्सर्ट को अनुमति मिल गई थी।

औरा इंडिया टूर 2026 के तहत चंडीगढ़, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु और इंदौर में कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे।