कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 और 5 नवंबर को पड़ रही है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, रमा एकादशी का व्रत 5 नवंबर को रखा जा सकता है।

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 4 नवंबर को सुबह 11:03 बजे शुरू होगी और इसका समापन 5 नवंबर को सुबह 10:36 बजे होगा।

एकादशी तिथि और पारण का समय

इस व्रत का पारण 6 नवंबर को किया जा सकता है। ज्योतिषाचार्य ने इस दौरान की जाने वाली पूजा विधि की जानकारी भी दी है।