हिन्दी पंचांग का आठवां महीना कार्तिक मास इस वर्ष 24 नवंबर 2026 तक रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक इस पूरे महीने में सुबह जल्दी उठकर स्नान और दीपदान करने की परंपरा है।
कार्तिक मास 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार
कार्तिक मास के दौरान कई बड़े और प्रमुख व्रत-पर्व आते हैं। इस महीने में दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और देवउठनी एकादशी जैसे पर्व मनाए जाते हैं।
इस दौरान 29 अक्टूबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कार्तिकेय द्वारा तारकासुर के वध के बाद इस महीने का नाम कार्तिक रखा गया था।









पाठकों की राय