करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद को अर्घ्य देने के बाद उपवास खोलती हैं। इस दौरान खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वरिष्ठ क्लीनिकल डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल के अनुसार, चांद देखने के तुरंत बाद एक साथ बहुत ज्यादा खाना खाने से बचना चाहिए। लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद ऐसा करने से पाचन पर असर पड़ सकता है।

खानपान में बरतें सावधानी

विशेषज्ञ ने खाली पेट चाय या कॉफी पीने से भी बचने की सलाह दी है, क्योंकि इससे एसिडिटी और एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।

इसके अलावा, लंबे समय तक भूखे रहने से ब्लड शुगर कम होने पर हाथ-पैर कांपना या पसीना आना हाइपोग्लाइसीमिया का संकेत हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।